जल्द जारी हो सकती हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति, गहलोत कैबिनेट ने दी नियमों में संशोधन को मंजूरी

By: Ankur Thu, 23 Dec 2021 2:15:48

जल्द जारी हो सकती हैं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति, गहलोत कैबिनेट ने दी नियमों में संशोधन को मंजूरी

राजस्थान सरकार ने 20 फरवरी 2020 को बजट में राजस्थान में पहली बार कंप्यूटर शिक्षक केडर बना के भर्ती करने की घोषणा की थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं की है। राजस्थान हाइकोर्ट ने भी 24 अक्टूबर को विभाग व सरकार को 4 महीने में फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए हुए हैं। इस बीच बुधवार रात को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से सेवा नियमों में संशोधन की मंजूरी के बाद जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।

कैबिनेट ने राजस्थान शैक्षिक (राज्य और अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन में सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी स्कूलों में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए नियमों में संशोधन की अधिसूचना के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई है। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियमों में संशोधन के बिना आगे की प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब जल्द भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज भी बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया और सीएम निवास कूच की कोशिश की थी। पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। बेरोजगार अभ्य​र्थियों से बाद में सीएम की विशिष्ट सचिव ने मुलाकात कर मांगें पूरी करने कर आश्वासन दिया था। इसके बाद ही कैबिनेट में नियमों के संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है।

ये भी पढ़े :

# जयपुर के मॉल में हुई शर्मसार करने वाली घटना, चोरी के शक में उतरवाए महिला के कपड़े, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

# जैसलमेर : किसान दिवस पर अपनी मांग के लिए सर्द रात में महापड़ाव को मजबूर किसान, जानें मामला

# घर पर मरम्मत करने आए मिस्त्री संग भागी दो बहुएं, पढ़े ये बेहद चौकाने वाला मामला

# राजस्थान : परीक्षा की चिंता और तेज सर्दी के बीच वीडीओ भर्ती में केंद्र दूर मिलने से बढ़ी अभ्यर्थियों की परेशानी

# महंगा होगा नए साल का जश्न, 5 गुना तक बढ़ा फ्लाइट का किराया, जयपुर से जैसलमेर के लगेंगे 17000 रूपये

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com